Anjali Arora In Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रीमियर में अब केवल 5 दिन बाकी हैं। फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बार शो में कुछ अलग धमाका देखने को मिलने वाला है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रीमियर में हमनें देखा की इस बार शो को अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाएगा। सलमान खान इस बार शो को होस्ट करते नहीं नजर आएंगे। इस बीच आए दिन शो में हिस्सा लेने वाले कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आते रहते हैं। फैंस उन नामों का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं, जो इस बार बिग बॉस के घर में धमाका करते नजर आएंगे। अभी खबर आ रही है कि लॉक अप फेम अंजली अरोड़ा शो में हिस्सा लेने वाली हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
खबर है कि लॉक अप फेम अंजली अरोड़ा इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बने जा रही हैं। एक समाचार एजेंसी ने पुष्टि की है कि इस बार बिग बॉस के घर में कैद होने के लिए अंजली अरोड़ा आने वाली हैं। अब हम सभी जानते हैं कि अंजली के शो में हिस्सा लेने से घर में मनोरंजन का एक अलग सस्तर देखने को मिलेगा।
बता दें कि इस खबर की पुष्टि है कि न केवल अंजली अरोड़ा से संपर्क किया गया है बल्कि एक्ट्रेस ने शो में हिस्सा लेने के लिए हामी भी भर दी है। सूत्रों के अनुसार अंजली अरोड़ा इस समय तैयारियों में व्यस्त हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि अभिनेत्री शो में हिस्सा लेने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
