इवेंट में फूटा Anjali Arora का गुस्सा, महज 12 मिनट में छोड़ा स्टेज, चिल्लाते हुए बोलीं- 'बुलाओ ऑर्गेनाइजर को'

Anjali Arora Angry At Event: सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि स्टेज पर खड़ी होकर गुस्सा जाहिर कर रही हैं। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

Anjali Arora Angry At Event: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की एंट्री बॉलीवुड में हो गई है। बीते दिनों ही अंजलि की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा थिएटर में रिलीज हुई। उनकी ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। हालांकि, फिल्म प्लॉप होने से अंजलि की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई। वह लगातार इवेंट्स कर रही हैं। हाल ही में वह कानपुर के एक इवेंट में शामिल हुईं। यहां पर मैनेजमेंट पर अजलि अरोड़ा का गुस्सा फूटा। इतना ही नहीं, इवेंट में हालात ऐसे हो गए थे कि उन्होंने महज 12 मिनट में स्टेज छोड़ दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: कॉमेडियन Harsh Gujral और Madhur Virli पर साइबर सेल ने लिया एक्शन, कॉमेडी शो में अश्लील बातें बोलना पड़ा भारी

anjali arora

anjali arora (photo credit- instagram)

    इवेंट में चला कच्चा बादाम गाना तो भड़कीं अंजलि अरोड़ा

    अंजलि अरोड़ा कानपुर के मोतीझील में हुए डांडिया नाइट में पहुंचीं। यहां पर एक्ट्रेस का शानदार स्वागत हुआ। अंजलि को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस इवेंट में अंजलि ने लोगों से बातचीत भी की, लेकिन अचानक ही डीजे ने स्टेज पर कच्चा बादाम गाना चला दिया, जिससे अंजलि अरोड़ा भड़क गईं। इस मौके पर वह सीधा ऑर्गेनाइजर के पास पहुंच गईं। इवेंट्स से अंजलि के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह डीजे पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में अंजलि कहती दिख रही हैं, 'आप लोग अपने ऑर्गेनाइजर को बुलाओ। मैंनेजमेंट वालों को बुलाओ। ये लोग खडे़ है ना गर्मी में। ऐसा होती है ना।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Splitsvilla X6 फेम Sorab Bedi ने डेलनाज दारूवाला संग कोजी फोटोज शेयर कर कंफर्म किया रिश्ता, एज गैप पर हुए ट्रोल

      अंजलि अरोड़ा ने लगाई डीजे की क्लास

      इस मौके पर डीजे की तरफ से अंजलि को सॉरी भी कहा जाता है, जिस पर अंजलि भड़कते हुए कहती हैं, 'सॉरी बोलना है तो इन लोगों को बोलो।' अंजलि ये भी कहती हैं, 'अगर कानपुर में लोग ऐसे करेंगे तो कानपुर में सेलिब्रिटी आना छोड़ देंगे। मैनेजमेंट ऐसा होगा तो कोई नहीं आएगा यहां पर। हम लोग यहां आपके लिए आते हैं। आप लोग हमें प्यार करते हो।'

      अंजलि अरोड़ा ने छोड़ा शो

      हालांकि, अंजलि अरोड़ा का गुस्सा इतने में शांत नहीं होता। वह इवेंट में मौजूद लोगों के सामने बोल देती हैं कि वह यहां से जा रही हैं। हालांकि, अंजलि जाने से पहले अपने दर्शको के लिए एक गाने पर परफॉर्म करने की बात भी करती हैं। ये पूरा बवाल अंजलि के आने के बाद 12 मिनट के अंदर हो जाता है। वह इस इवेंट में महज कुछ मिनट ही रुकती हैं, जिस वजह से वहां मौजूद लोग थोड़े निराश हो जाते हैं।

      End of Feed