Anjali Arora Legal Notice: कानपुर इवेंट विवाद में फंसीं ‘कच्चा बादाम’ गर्ल, आयोजकों ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा कानपुर इवेंट विवाद में घिर गई हैं। आयोजकों ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर 1.20 करोड़ रुपये हर्जाना और 15 दिनों में सार्वजनिक माफी की मांग की है।

सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गाने पर डांस करके मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच अंजलि अरोड़ा एक नए विवाद में घिर गई हैं। कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के बाद आयोजकों ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों ने कथित मानहानि और आर्थिक नुकसान के लिए कुल 1.20 करोड़ रुपये की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी कहा है। हालांकि, अंजलि की ओर से इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana: धुरंधर के रिकॉर्ड की लंका लगा देंगे रणबीर कपूर, रिलीज से पहले फिल्म ने उड़ाया गर्दा)

anjali arora

मुश्किल में फंसी अंजलि अरोड़ा (pic credit-instagram)

मुश्किल में फंसी अंजलि अरोड़ा

बता दें कि यह विवाद 15 अक्टूबर को कानपुर में हुए ‘नगाड़ा नाइट’ कार्यक्रम से जुड़ा है। कार्यक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें अंजलि डीजे पर ‘कच्चा बादाम’ गाना बजाने को लेकर नाराज होती दिखाई दीं। कुछ अन्य वीडियो में वह कार्यक्रम के इंतजामों पर सवाल उठाती नजर आईं। इन वीडियो के सामने आने के बाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा शुरू हो गई।‘अमर उजाला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों का कहना है कि अंजलि कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही मंच छोड़कर चली गई थीं। उन पर कानपुर के लोगों के बारे में गलत बातें कहने का भी आरोप है। आयोजकों के अनुसार, अंजलि को 45 मिनट तक मंच पर रहना था और कार्यक्रम में आए खास मेहमानों और मदद करने वालों को यादगार उपहार देने थे। उनका आरोप है कि अंजलि के बीच में जाने से मेहमानों को बुरा लगा और उन्हें पैसों का नुकसान भी हुआ।

End of Feed