'शिव भाई को दबा मत देना', पैपराजी के कमेंट से भड़कीं Anjali Anand, गुस्से में लाल होकर यूं सुनाई खरी खोटी

Anjali Anand Angry On Paprazzi: एक्ट्रेस अंजलि आनंद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि आनंद पैपराजी को खरी खोटी सुना रही है। आइए आफको इसकी वजह बताते हैं।

Anjali Anand Angry On Paprazzi: टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अंजलि आनंद (Anjali Anand) कई बार अपने वजन की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। अंजलि को अक्सर बॉडी शेम का सामना करना पड़ता है, लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा ही ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वह अक्सर पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ चुकी हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं अंजलि आनंद के वजन पर पैपराजी ने कमेंट किया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने ही सभी पैपराजी को खरी खोटी सुनाई। Bigg Boss 20: 'सिर्फ खाने के लिए मत घुसो', ड्यूटी पर Rinki Tiwari से भिड़ीं Mary Kom, सुबह सुबह हुआ तमाशा

Anjali Anand

Anjali Anand (photo credit- instagram)

    पैपराजी पर फूटा अंजलि आनंद का गुस्सा

    अंजलि आनंद को शिव ठाकरे के साथ स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि आनंद अपने दोस्तों के साथ होती हैं और इस मौके पर शिव ठाकरे भी होते हैं। दोनों कलाकार पैपराजी के साथ मस्ती मजाक करते हैं, लेकिन जैसे ही शिव कार में बैठते हैं तो अंजलि उन्हें अंदर वाली सीट पर बैठने के लिए कह देती हैं। इस शिव पैपराजी को कहते हैं, 'इसकी फिल्म आई है तो थोड़ा सुनना पड़ेगा।' तभी पीछे से अंजलि कहती हैं, 'मैं शिव से थोड़ी लंबी हूं ना।' इस मौके पर सभी हंस रहे होते हैं और तभी एक पैपराजी बोल देता है, 'शिव भाई को दबा मत देना।' पैपराजी की इस बात पर अंजलि आनंद भड़क जाती हैं और बोल पड़ती हैं, 'ये बॉडी शेमिंग अपनी बीवी की करना घर जाकर।' इस मौके पर अंजलि के चेहरे पर गुस्सा साप दिखा। Bigg Boss 20: माही विज से 'भाभी' का टैग मिलने पर भड़कीं Aamrapali Dubey, दिया करार जवाब

      टीवी से बॉलीवुड में आईं अंजलि आनंद

      सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस अंजलि का सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन एक पक्ष अंजलि को ट्रोल भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अंजलि को शिव की हाइट का मजाक उड़ाने पर खरी खोटी सुना रहे हैं। बता दें कि अंजलि आनंद को टीवी शो ‘ढाई किलो प्रेम’ से अपनी खास पहचान बनाई थी और हाल ही में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आई थीं।

      End of Feed