टीवी मसाला

YHM के लिए सारा क्रेडिट लूट ले गई थीं दिव्यांका त्रिपाठी? सालों बाद बोलीं अनीता हसनंदानी- हम सबने मेहनत की थी

Anita Hassanandani Open Up On Fan Claim About Yeh Hai Mohabbatein: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' को लेकर एक फैन ने दावा किया कि शो का सारा क्रेडिट दिव्यांका त्रिपाठी ले गई थीं, जबकि अनीता हसनंदानी इसके ज्यादा लायक थीं। इस बात पर अब अनीता ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- दिव्यांका त्रिपाठी/अनीता हसनंदानी इंस्टाग्राम

Anita Hassanandani Open Up On Fan Claim About Yeh Hai Mohabbatein: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'ये है मोहब्बतें' का एक-एक किरदार लोगों को खूब पसंद था। शो सालों पहले ही खत्म हो चुका है, लेकिन आज भी दर्शकों के दिलों-दिमाग में मौजूद है। एक फैन ने 'ये है मोहब्बतें' को लेकर दावा किया कि शो का सारा क्रेडिट दिव्यांका त्रिपाठी को मिला था। जबकि अनीता हसनंदानी, जिन्होंने शो में शगुन का किरदार अदा किया था, वह इसके ज्यादा लायक थीं। इस बात पर अब खुद अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फिल्मीज्ञान से बातचीत के दौरान बताया कि हर एक कलाकार ने शो के लिए काफी मेहनत की थी।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) से एक फैन के दावे पर सवाल किया गया, जिसमें फैन ने लिखा था, 'दिव्यांका को ज्यादा क्रेडिट मिला, जबकि अनीता इसकी ज्यादा हकदार थीं।' इसपर अनीता हसनंदानी ने कहा, "मुझे लगता है कि हर एक कलाकार ने काफी मेहनत की थी और हम सभी तारीफ के लायक हैं। हम सब ने उस चीज को पाने के लिए काफी मेहनत की थी, जिस चीज को हमने पाया भी है। तो शुक्रिया आप सभी जो प्यार शगुन को मिला और दिव्यांका को भी ढेर सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद, क्योंकि वह भी इशिता के तौर पर शानदार रही थीं।"

इन सबसे इतर अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) के करियर की बात करें तो जल्द ही वह जीटीवी के अपकमिंग शो 'छोरियां चली गांव' में नजर आने वाली हैं। इस शो में इंडस्ट्री की जानी-मानी हसीनाओं को गांव में भेजा जाएगा, जहां उन्हें गांव की जिंदगी बितानी पड़ेगी। साथ ही मेकर्स के दिये हुए टास्क भी करने पड़ेंगे। इस शो में अनीता हसनंदानी के अलावा आमना शरीफ, ऐश्वर्या खरे, चिंकी-मिंकी और कृष्णा श्रॉफ जैसी हसीनाएं नजर आने वाली हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article