Aniruddhacharya Ji Maharaj approached for Bigg Bos 18: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए पूरे तरीके से तैयार है। मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर कर बताया था की 6 अक्टूबर से शो कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा, साथ ही जियो सिनेमा पर 24 घंटे इसे लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा बीते दिन मेकर्स ने कुछ कन्टेस्टन्ट के फेस भी रिविल किए थे। हालांकि अभी घर में कैद होने वाले कन्टेस्टन्ट की पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कथावाचक बाबा अनिरुद्धाचार्य जी (Aniruddhacharya Ji) को बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सेट के बाहर स्पॉट किया गया है। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।
सलमान खान (Salman Khan) की होस्टिंग में बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) टीवी पर धमाकेदार वापसी करने को तैयार है। अब इस बीच खबर आ रही है कि कथावचक बाबा अनिरुद्धाचार्य जी (Aniruddhacharya Ji) बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने वाले हैं। जी हाँ! सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अनिरुद्धाचार्य जी को बिग बॉस के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। इसके साथ ही वन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अनिरुद्धाचार्य जी ने बिग बॉस के लिए हामी भर दी है। हालांकि शो में हिस्सा लेने के लिए अनिरुद्धाचार्य जी ने मेकर्स के सामने एक शर्त रखी है।
बता दें की अनिरुद्धाचार्य जी ग्रैंड प्रीमियर पर एंट्री नहीं मारेंगे बल्कि वह बतौर वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट शो में हिस्सा लेंगे। लेकीन वह कितने दिन घर में रखेंगे इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अनिरुद्धाचार्य जी को मानने वाले फैंस के लिए उन्हें शो में देखना काफी उत्साही होगा।
