टीवी मसाला

Jasmin Bhasin की मुश्किल घड़ी में बॉयफ्रेंड अली गोनी ने दिखाया सपोर्ट, पोस्ट शेयर कर कहा 'तुम मजबूत हो'....

Aly Goni special post for Jasmine Bhasin: मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन की लेंस लगाने से आँखें खराब हो गई थी, हालांकि अव वह ठीक है। अब इस बीच अभिनेत्री का हौसला बढ़ाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आइए देखते हैं।

Image

Aly Goni special post for Jasmine Bhasin

Aly Goni special post for Jasmine Bhasin: टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन इस समय मुश्किल दौर से गुज़र रही हैं। हाल ही में नई दिल्ली में एक फंगशन के दौरान लेंस लगाने से अभिनेत्री की आँखों की कॉर्निया खराब हो गई, जिससे उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। उस कार्यक्रम के लिए तैयार होते समय जैस्मिन ने लेंस लगाए थे, जिस के कारण थोड़ी देर में ही उनकी आँखों में दर्द होने लगा। और जब वह डॉक्टर के पास गईं तो उन्हें बताया गया की उनकी कॉर्निया खराब हो गई है। हालांकि अब अभिनेत्री धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। इस बीच अभिनेत्री के इस मुश्किल समय में उनके प्रेमी एली गोनी ने उन पर प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

जैस्मिन भसीन की आँखों में परेशानी होने के बाद उनके बॉयफ्रेंड एली गोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं की। एली ने जैस्मिन के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और साथ ही उनका हौसला बढ़ाने के लिए कैप्शन में "स्ट्रॉनगेस्ट" भी लिखा। अली गोनी और जैस्मिन काफी समय सेएक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस खूबसूरत जोड़े को फैंस बेहद प्यार करते हैं।

अब जहां एक ओर अली गोनी ने जैस्मिन पर प्यार लुटाया तो वही अभिनेत्री ने भी अपने प्यार के लिए एक नोट लिखा। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा "पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहे, बहुत ज़्यादा दर्द और दिखाई नहीं देने की वजह से मैं बहुत दर्द में थी। मेरे साथ 24*7 रहने के लिए साथ ही मेरी आँखें बनने के लिए, मुझे मुस्कुराने और दर्द को भूलने की कोशिश करने के लिए और हर मिनट मेरे लिए दुआएँ पढ़ने के लिए थैंक यू अली गोनी।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article