Aly Goni turn down 80 lakh offer: टीवी अभिनेता और बिग बॉस 14 फ़ेम अली गोनी इस समय लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आ रहे हैं। इस बीच अभिनेता हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ उनके पॉडकास्ट में नजर आया। जहां उन्होंने अपने पास्ट रिलेशन को लेकर खुलकर बात की। अब अभिनेता ने एक और नया खुलासा किया है। अली (Aly Goni) ने बताया की एक बार उन्होंने अपनी माँ की वजह से 80 लाख का ऑफर ठुकरा दिया था। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अली गोनी (Aly Goni) ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने आईपीएल के दौरान 80 लाख का ऑफर ठुकरा था। अली ने बताया की यह एक अल्कोहल ब्रांड एंडोर्समेंट ऑफर था, जिसे उन्होंने अपनी मां की वजह से ठुकरा दिया था। ये है मोहब्बतें अभिनेता ने बताया की “मैं जैस्मीन और मेरी फैमिली हम सब बैठे थे और तब मुझे एक कॉल आया, उन्हें पूरे आईपीएल की डील थी, 80 लाख रुपये की। मैं जम्मू में था, उन्होंने कहा कि आपको पूरा आईपीएल, हमारे ब्रांड की टीशर्ट डाल नी है और सामने शराब का ग्लास पड़ा होगा, आप आईपीएल देख रहे हैं और वो पी रहे हो और प्रमोशन कर रहे हो, जब जब हमारी टीम का मैच होगा ।”
एली गोनी ने आगे बताया की, “ना कहने के लिए साहस की जरूरत होती है। मेरी मां ने मुझे कहा तू शराब प्रमोट करेगा तो तुझे लात मार के घर से निकाल दूंगी। तू शराब प्रमोशन नहीं करेगा, मेरी मां ने कहा। मैने कहा भाड़ में जाए। मैंने भी उस डिल को ना कह दिया।
