टीवी मसाला

KKK 14 में हुई रोहित शेट्टी संग लड़ाई पर Aly Goni ने दिया असीम रियाज का साथ, कहा 'किसी ने उसे उकसाया'...

Aly Goni Defends Asim Riaz Over KKK 14 Controversy: खतरों के खिलाड़ी 14 में असीम रियाज और रोहित शेट्टी की लड़ाई पर अब टीवी एक्टर अली गोनी ने पक्ष रखा है। एक्टर ने अपने दोस्त असीम रियाज का साथ दिया है और बताया की आखिर सेट पर ऐसा क्यूँ हुआ होगा।

Image

Aly Goni Defends Asim Riaz Over KKK 14 Controversy

Aly Goni Defends Asim Riaz Over KKK 14 Controversy: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में असीम रियाज और रोहित शेट्टी की लड़ाई खूब चर्चा में रही। शो में देखने को मिला की कैसे असीम रियाज ने घमंडी बर्ताव से कंटेस्टेंट के साथ-साथ होस्ट भी परेशान हो गए थे। ऐसे में रोहित शेट्टी और असीम रियाज के बीच काफी बहस बाजी हुई और उनके शो से निकाल दिया गया। अब इस पर टीवी एक्टर अली गोनी ने रिएक्ट किया है और बताया की असीम रियाज शो के सेट पर इतना क्यूँ भड़के होंगे।

लाफ्टर शेफ में भारती सिंह खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में हुए असीम रियाज (Asim Riaz) की कंट्रोवर्सी पर अली गोनी (Aly Goni) से सवाल करती है। ऐसे में जवाब देते हुए अली कहते हैं कि मैं सच बोलूँ तो शो का मैंने एक भी एपिसोड नहीं देखा असीम रियाज के अलावा। अगर इतना कुछ हुआ होगा तभी टेलीविजन पर दिखाया होगा लेकिन एडिट कर के। असीम अगर किसी चीज पर गुस्सा हुआ होंगे तो कोई जायज बात होगी या किसी ने उन्हे उकसाया होगा। हालांकि असीम का व्यवहार ऐसा ही है लेकिन ट्रोलर्स कोई नहीं होते उन्हे जज करने के लिए। अगर असीम ने रोहित सर संग बतमीजी की है तो वो गलत है।

भारती ने खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स पर तंज कसते हुए कहा की हर रियलिटी शो को बिग बॉस बनाया हुआ है। बात दें शो से बाहर निकलने के बाद असीम रियाज ने मीडिया से बचने के लिए अन्डरग्राउन्ड हो गए थे। आखरी बार एक्टर शो बिग बॉस 13 में नजर आए थे और फर्स्ट रनरअप रहे थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article