Jasmin Bhasin On Aly Goni-Kushal Tandon Fight: रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में अली गोनी और सीमा सचदेव ने धमाकेदार एंट्री ली। अली ने आते ही कुशाल टंडन की गेम पर कमेंट करते हुए कहा था कि वह शो में सबको दबा रहे हैं और कुशाल ने इस पर कुछ रिएक्ट भी नहीं किया था, लेकिन शो में पहले ही दिन अली गोनी का पंगा कुशाल टंडन के साथ हुआ। देखने के लिए मिला था कि अली गोनी और कुशाल टंडन के बीच काफी बहसबाजी हुई, जिसके बाद अर्सलान गोनी ने भी अपने भाई अली का सपोर्ट किया था। हाल ही में जैस्मिन ने जूम/टेली टॉक इंडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अली गोनी की लड़ाई पर रिएक्ट किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'कहानी का एक साइड...' Kushal Tandon के सपोर्ट में आईं बहन टीना, Shivangi Joshi को धोखा देने के आरोप पर भड़कींं
jasmin bhasin on aly goni kushal tandon fight (photo credit- instagran)
जैस्मिन भसीन ने कुशाल टंडन-अली गोनी की लड़ाई पर दिया रिएक्शन
जैस्मिन भसीन अली गोनी को डेट कर रही हैं और वह अलायंस में अली गोनी को खुलकर सपोर्ट कर रही हैं। हाल ही में जैस्मिन भसीन से जूम/टेली टॉक इंडिया से अली गोनी की शो में पहली लड़ाई पर बातचीत की और कुशाल पर अपनी राय दी। एक्ट्रेस ने कहा, 'अर्सलान भाई का रिएक्शन बहुत नॉर्मल और नैचुरल है, एक भाई का ऐसा रिएक्शन होना ही चाहिए। मैं भाई को जानती हूं। वह ऐसा रिएक्शन नहीं देते, क्योंकि मुझे पता है कि वह क्या क्रिमिनल है और क्या नहीं, इस बारे में क्या सोचते हैं। जाहिर है, अगर कोई अपने भाई के लिए ऐसा सुनेगा, तो किसी भी गुस्सा आएगा।' टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'रियलिटी शो को टीवी सीरियल मत बनाइए', एकता कपूर पर बरसीं Payal RohatgiAly goni-kushal tandon fight
