KRK का दावा कपिल शर्मा शो है पनौती, अक्षय कुमार ने किया सेल्फी प्रमोशन से इनकार?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 03:04 PM IST

akshay kumar refuses to promote film selfiee in TKSS: केआरके का कहना है कि अक्षय कुमार को लगता है कि कपिल शर्मा उनके लिए एक बैड लक चार्म है। वह जो भी फिल्मों का प्रचार द कपिल शर्मा शो में करते हैं, वह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर बन जाती हैं।

KRK on The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार ने एक बार मजाक में कपिल शर्मा को 'बेवफा' कहा था। हालांकि इसके बाद जब अक्षय अपनी फिल्मों का प्रचार करने के लिए उनके शो पर वापस आए तो उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की अफवाह थी। अब लेटेस्ट अपडेट यह है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सेल्फी को कपिल शर्मा के शो पर प्रमोट नहीं करने का फैसला किया है। इसके पीछे की वजह काफी अजीब है। क्योंकि जब भी वो किसी फिल्म का प्रमोशन करने जाते हैं तो ये बुरी तरह से पिटती है।

kapil sharma and akshay kumar

दरअसल खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके का कहना है कि अक्षय कुमार को लगता है कि कपिल शर्मा उनके लिए एक बैड लक चार्म है। वह जो भी फिल्मों का प्रचार द कपिल शर्मा शो में करते हैं, वह बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर बन जाती हैं। कमाल आर खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट्स में फिल्म सेल्फी को प्रमोट नहीं करने के फैसले के लिए अक्षय की सराहना की है और लिखा, 'आखिरकार अक्षय कुमार ने #KapilSharmaShow पर #Selfie का प्रचार न करके अच्छा काम किया है! अक्की समझ गए कि द कपिल शर्मा शो फिल्मों के लिए एक बड़ी पनौती है।'

End of Feed