Aishwarya Sharma ने 'बिग बॉस 17' पर लगाई मुहर, लेटेस्ट पोस्ट देख सातवें आसमान पर पहुंची फैंस की खुशी

Aishwarya Sharma Ready To Enter In Bigg Boss 17: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी लेटेस्ट पोस्ट देख अनुमान लग रहा है कि वह 'बिग बॉस 17' में कदम रखने के लिए भी तैयार हैं।

Aishwarya Sharma Ready To Enter In Bigg Boss 17: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस ने 'गुम है किसी के प्यार में' के जरिए तो धूम मचाया ही था। वहीं इन दिनों वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) में झंडे गाड़ रही हैं। खास बात तो यह है कि अब उनका नाम 'बिग बॉस 17' के लिए भी सामने आ रहा है। ऐश्वर्या शर्मा की लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वह सलमान खान के शो में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

End of Feed