टीवी मसाला

GHKKPM की अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने नटखट अंदाज में पति नील भट्ट को किया जन्मदिन विश, देखें पोस्ट

Aishwarya Sharma birthday wishes huband Neil Bhatt: आज ऐश्वर्या ने हाल ही में अपने पति नील भट्ट के लिए एक प्यार पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन विश किया है। अभिनेत्री का नटखट से भरा पोस्ट देख कोई भी खुद को कमेन्ट करने से नहीं रोक पाएगा। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Aishwarya Sharma birthday wishes huband Neil Bhatt

Aishwarya Sharma birthday wishes huband Neil Bhatt: गुम है किसी के प्यार में अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। यह कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस जोड़ी को आखिरी बार विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में देखा गया था। वहाँ से इस जोड़े ने काफी फेम और अपने फैंस से प्यार हासिल किया था। अब आज ऐश्वर्या ने हाल ही में अपने पति नील भट्ट के लिए एक प्यार पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन विश किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति के साथ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर कीं और एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है। तस्वीरों में ऐश्वर्या और नील भट्ट कैमरे के लिए पोज देते और साथ में अपना समय बिताते नजर आ रहे हैं। वे साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। ऐश्वर्या ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, "हैप्पी बर्थडे हसबैंड। मुझे पता है कि हम परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन यही इसकी खूबसूरती है, असल में हम अपूर्ण रूप से परफेक्ट हैं। हम जितना प्यार करते हैं, उससे कहीं ज़्यादा झगड़ते हैं और हम कभी भी एक ही पेज पर नहीं होते, लेकिन आज आपको मेरे पेज पर होना ही चाहिए क्योंकि "मेरा बर्थडे मेरा बर्थडे या तेरा बर्थडे भी मेरा बर्थडे", तो इस तरीके से मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं!

पोस्ट पर नील भट्ट ने भी जवाब दिया, जिन्होंने टिप्पणी की, "धन्यवाद बीवी, हाँ हम आज के लिए एक ही पेज पर हैं, इसलिए आपको और मुझे भी जन्मदिन की शुभकामनाएँ।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article