Asim Riaz and Aly Goni trolled Social Media: ये रमजान का पवित्र महीना है। अली गोनी (Aly Goni) और आसिम रियाज (Asim Riaz) समेत कई टीवी सेलेब्स उमराह करने के लिए मक्का में हैं। पहली बार अली गोनी और आसिम रियाज उमराह कर रहे हैं। दोनों ने साथ में ट्रैवल किया। अली गोनी और आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर उमराह करते हुए कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।
Aly goni and asim riaz (credit pic: instagram)
अली गोनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, रामदान मुबारक। उन्होंने अल्लाह का शुक्रिया किया कि उन्हें ये मौका मिले। अली और आसिम की उमराह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनो स्टार्स को ट्रोल कर रहे हैं।
अली और आसिम ने उमराह करते हुए शेयर की फोटो
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, सालो इबादत कर लो, फोन छोड़ो। दूसरे यूजर ने लिखा, आजकल लोग अल्लाह की इबादत भी अपने फायदे के लिए करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, अल्लाह की इबादत नहीं फोटोशूट सेंसेशन लग रहा है। कई यूजर्स आसिम को अली गोनी का अंकल बता रहे हैं। कुछ यूजर्स दोनों को साथ में देखकर बेहद खुश है। अली गोनी और आसिम रियाज से पहले हिना खान और सना खान मक्का और मदीना पहुंचे थे।
यूजर्स ने हिना खान को किया था ट्रोल
अली और आसिम से पहले हिना खान अपने परिवार के साथ उमराह करने पहुंची थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की थी। एक्ट्रेस की तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया। यूजर्स का कहना था कि सेलेब्स के पवित्र स्थल अल्लाह के इबादत के लिए नहीं बल्कि फोटोशूट का जरिया बन गए है। हिना ने ट्रोलर्स से परेशान होकर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। एक्ट्रेस ने बाद में ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी फोटो शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। अली के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी से ब्रेक लिया और आसिम हाल ही में लॉस्ट कॉल म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे।
