टीवी मसाला

Hina Khan के बाद यूजर्स ने लगाई अली गोनी और आसिम रियाज की क्लास, बोले- फोन छोड़ो, उमराह करो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 25, 2023, 09:15 PM IST

आसिम रियाज (Asim Riaz) और अली गोनी (Aly Goni) उमराह (Umrah) करने के लिए मक्का- मदीना पहुंचे हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। यूजर्स को अली और आसिम की ये तस्वीरें पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Aly goni and asim riaz (credit pic: instagram)

Asim Riaz and Aly Goni trolled Social Media: ये रमजान का पवित्र महीना है। अली गोनी (Aly Goni) और आसिम रियाज (Asim Riaz) समेत कई टीवी सेलेब्स उमराह करने के लिए मक्का में हैं। पहली बार अली गोनी और आसिम रियाज उमराह कर रहे हैं। दोनों ने साथ में ट्रैवल किया। अली गोनी और आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर उमराह करते हुए कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।

अली गोनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, रामदान मुबारक। उन्होंने अल्लाह का शुक्रिया किया कि उन्हें ये मौका मिले। अली और आसिम की उमराह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनो स्टार्स को ट्रोल कर रहे हैं।

अली और आसिम ने उमराह करते हुए शेयर की फोटो

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, सालो इबादत कर लो, फोन छोड़ो। दूसरे यूजर ने लिखा, आजकल लोग अल्लाह की इबादत भी अपने फायदे के लिए करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, अल्लाह की इबादत नहीं फोटोशूट सेंसेशन लग रहा है। कई यूजर्स आसिम को अली गोनी का अंकल बता रहे हैं। कुछ यूजर्स दोनों को साथ में देखकर बेहद खुश है। अली गोनी और आसिम रियाज से पहले हिना खान और सना खान मक्का और मदीना पहुंचे थे।

यूजर्स ने हिना खान को किया था ट्रोल

अली और आसिम से पहले हिना खान अपने परिवार के साथ उमराह करने पहुंची थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की थी। एक्ट्रेस की तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया। यूजर्स का कहना था कि सेलेब्स के पवित्र स्थल अल्लाह के इबादत के लिए नहीं बल्कि फोटोशूट का जरिया बन गए है। हिना ने ट्रोलर्स से परेशान होकर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। एक्ट्रेस ने बाद में ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी फोटो शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। अली के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी से ब्रेक लिया और आसिम हाल ही में लॉस्ट कॉल म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article