एमसी स्टैन (Mc Stan) और अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) का झगड़ा सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए हैं। एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक के झगड़े पर बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट श्रीजिता डे (Sreejita De) ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अवॉर्ड इवेंट के बाहर नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान पैपराजी को कई पोज दिए। पैपराजी ने श्रीजिता से एमसी स्टैन और अब्दू के झगड़े के बारे में पूछा।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
श्रीजिता ने कहा कि मैं अब्दू को बहुत पसंद करती हूं। वो कभी भी किसी से अपने फायदे के लिए दोस्ती नहीं कर सकता हैं। उसके मन में ये चीजें कभी नहीं आती है। मैंने कल भी अब्दू से मैसेज पर बात की है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, एमसी स्टैन भी अच्छा है। दोनों कह रहे हैं कि मैं इसे नहीं जानता हूं। मुझे तो ऐसा लग रहा है कि दो बच्चे लड़ रहे हैं।
श्रीजिता ने अब्दू- स्टैन के झगड़े पर किया रिएक्ट
श्रीजिता से पहले अर्चना गौतम ने अब्दू और एमसी स्टैन के झगड़े पर चुटकी ली थी। अर्चना ने कहा कि अब घर से बाहर आने के बाद सबके असली रंग दिख रहे हैं। ये मेरी और प्रियंका की दोस्ती पर सवाल उठाते थे। अब देख लो भैया। शिव ठाकर ने कहा था कि मुझे लगता है कि दोनों जल्द अपने आपसी मन मुटाव को दूर कर लेंगे। मैं तो यही चाहूंगा कि दोनों दोस्त बन जाए।
अब्दू ने एमसी पर इग्नोर करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि स्टैन मेरे फोन नहीं उठाता है। बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान रैपर की टीम ने मेरे साथ बदतमीजी की थी और मेरी गाड़ी तक को तोड़ दिया था। अब्दू की टीम ने नोट जारी किया था। एमसी स्टैन की टीम ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि अब्दू रोजिक के सभी इल्जाम बकवास और बेबुनियाद है। उनके सभी आरोप झूठे हैं। अब्दू के साथ कोई बदतमीजी नहीं हुई है और न ही उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया था।
