Exclusive: Adnaan Shaikh की बहन को आने लगे हैं "आत्महत्या के ख्याल", भाई संग हुए मामले में डरी इफ़त शेख

Adnaan Shaikh's Sister Iffat Reveals She Attempted Suicide: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख की बहन ने खुलासा किया है कि उन्हें मरने के ख्याल आ रहे हैं। ऐसे में टाइम नाउ/टेली टॉक ने उनसे स्पेशल बातचीत की और पूरे मामले के बारे में जानने का प्रयास किया। आइए देखते हैं।

Adnaan Shaikh's Sister Iffat Reveals She Attempted Suicide: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभी हाल ही में अदनान ने अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख से शादी की है। इस शादी के बाद से ही अदनान अपने परिवारी मामले को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। बता दें की इंफ्लुएंसर की बहन ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था। यहाँ तक अदनान (Adnaan Shaikh) की बहन ने उनकी पत्नी आयशा को लेकर भी कुछ खुलासे किए थे। हालांकि अब टाइम नाउ/टेली टॉक ने उनसे स्पेशल बातचीत की और पूरे मामले के बारे में जानने का प्रयास किया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Adnaan Shaikh

Adnaan Shaikh

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख (Adnaan Shaikh) और उनकी बहन इफ़त शेख (Iffat Shaikh) के बीच के रिश्ते कुछ ठीक नहीं लगते हैं। अदनान की शादी के बाद से ही उनकी बहन ने अपने भाई पर शारीरिक उत्पीड़न से लेकर कई आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। साथ ही इफ़त ने अदनान के खिलाफ एफआईआर भी फाइल की थी। अब टाइम नाउ/टेली टॉक ने पूरे मामले के बारे में जानने के लिए इफ़त से एक्सक्लूसिव बातचीत की। बातचीत के दौरान इफ़त रो पड़ी और कहा "जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं खुद को दोष डे रही हूँ।" मेरे ससुर जी मेरी वजह से पीटे गए हैं। मेरे पति को "सेकंड हैंड" कहा जा रहा है। लेकिन एक-एक का हिसाब में लूँगी। मेरे आँसू मुझे शक्ति दे रहे हैं।

End of Feed