Aditi Sharma Talks About Abhineet Kaushik Accusations: कलर्स टीवी का सीरियल 'अपोलिना' में नजर आ रहीं टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अपनी गुपचुप राचाई शादी के 4 महीने बाद ही अदिति शर्मा पति अभिनीत कौशिक संग तलाक ले रहीं हैं। रिश्ता टूटने के बाद अभिनीत ने अदिति शर्मा पर अफेयर का इल्जाम लगाया। सिर्फ यही नहीं अभिनीत ने हाल ही में हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बताया कि कानूनी तौर पर शादी ना रजिस्टर होने पर अदिति ने इसे गैर बताया। हालांकि अब इस पूरी कंट्रोवर्सी के 24 घंटे बाद अदिति ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा।
अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने इंडिया फोरम से बातचीत के दौरान कहा कि 'मैं कभी मेरी और अभिनीत कौशिक की शादी को नकली नहीं बताया। क्यूंकी मैं अभिनीत को खोना नहीं चाहती थी इसलिए मैं उससे शादी करने का फैसला लिया था। शादी मैंने इसलिए पब्लिक नहीं कि क्यूंकी मैं सीरीयल 'अपोलिना' में एक 18 साल की लड़की का किरदार निभा रही थी। अभिनीत के परिवार वाले मुझ पर शादी का रोज दबाव डाल रहे थे जिसके कारण मुझे ये कदम उठाना पड़ा। साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान अभिनीत रोमानिया आया था, जहां उसने मुझे सेट पर प्रपोज तक किया और मैं हाँ कही थी।'
टीवी हसीना सिर्फ यही नहीं रुकती अदिति का मानना था कि वो एक शांतिपूर्ण तरीके से तलाक लेना चाहती थी। वो कभी भी अपने रिश्ते का मजाक मीडिया में नहीं बनाना चाहती थी और ना ही किसी को बदनाम करने का सोचा था। अभिनीत ने अदिति और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी थी। जैसे ही एक्ट्रेस ने एक्स पति को घर से बाहर निकाला उन्होंने एक्ट्रेस को मीडिया में बदनाम करने की कोशिश की।
