Adil Khan Durrani Arrested: राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को ओशवारा पुलिस ने आज दोपहर ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात राखी सावंत ने दी आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आज राखी के घर से ही आदिल खान की गिरफ्तारी की गई है। राखी ने अपने पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं बीती रात उन्हें आदिल पर पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। राखी ने अपने पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड के बारे में भी खुलासा किया है।
Adil Khan Durrani Arrested
आदिल खान हुए गिरफ्तार
राखी सावंत ने बीती रात आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आज ओशिवारा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में FIR दर्ज करवाने से पहले राखी ने आदिल खान के बारे में मीडिया को बताया, 'आदिल खान ने मुझसे मेरे ही घर की चाबियां छीन ली हैं और उन्हें वापस करने से मना कर रहा है, वह काफी समय से मुझे टॉर्चर कर रहा है। उसने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया है। मेरे पास जितने भी पैसे थे वो उसने छीन लिए हैं। आदिल पर काफी सारे क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं।'
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लगाए आरोप
कुछ समय पहले ही राखी सावंत ने आदिल खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में मीडिया को बताया था, राखी ने हाल ही में आदिल की गर्लफ्रेंड का नाम भी रिवील किया है। इसके साथ ही राखी ने खुलासा किया कि आदिल में अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहने का फैसला कर लिया है। आदिल खान की गिरफ्तारी के बाद अभी राखी सावंत का रिएक्शन आना बाकी है, हमारी टीम लगातार राखी के साथ संपर्क में बनी हुई है। इसे सबसे पहले यहां अपडेट किया जाएगा।
