टीवी मसाला

Adil Khan Durrani Arrested: राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी हुए गिरफ्तार, बीती रात एक्ट्रेस ने दर्ज की थी FIR

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 7, 2023, 12:45 PM IST

Adil Khan Durrani Arrested: राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात राखी सावंत ने दी आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आज राखी के घर से ही आदिल खान की गिरफ्तारी की गई है।

Image

Adil Khan Durrani Arrested

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • राखी सावंत ने कल रात दर्ज की थी FIR।
  • राखी सावंत के घर से ही पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया है।

Adil Khan Durrani Arrested: राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को ओशवारा पुलिस ने आज दोपहर ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात राखी सावंत ने दी आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आज राखी के घर से ही आदिल खान की गिरफ्तारी की गई है। राखी ने अपने पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं बीती रात उन्हें आदिल पर पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। राखी ने अपने पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड के बारे में भी खुलासा किया है।

आदिल खान हुए गिरफ्तार

राखी सावंत ने बीती रात आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आज ओशिवारा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में FIR दर्ज करवाने से पहले राखी ने आदिल खान के बारे में मीडिया को बताया, 'आदिल खान ने मुझसे मेरे ही घर की चाबियां छीन ली हैं और उन्हें वापस करने से मना कर रहा है, वह काफी समय से मुझे टॉर्चर कर रहा है। उसने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया है। मेरे पास जितने भी पैसे थे वो उसने छीन लिए हैं। आदिल पर काफी सारे क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं।'

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लगाए आरोप

कुछ समय पहले ही राखी सावंत ने आदिल खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में मीडिया को बताया था, राखी ने हाल ही में आदिल की गर्लफ्रेंड का नाम भी रिवील किया है। इसके साथ ही राखी ने खुलासा किया कि आदिल में अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहने का फैसला कर लिया है। आदिल खान की गिरफ्तारी के बाद अभी राखी सावंत का रिएक्शन आना बाकी है, हमारी टीम लगातार राखी के साथ संपर्क में बनी हुई है। इसे सबसे पहले यहां अपडेट किया जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article