Abu Malik on Asim Riaz Behavior: खतरों के खिलाड़ी 14 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 27 जुलाई को शुरू हुए इस शो के पहले एपिसोड में ही एक बड़ा विवाद देखने को मिला। हमेशा की तरह रोहित शेट्टी इस शो के होस्ट हैं और इस बार शूटिंग रोमानिया में हुई है। गश्मीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे, असीम रियाज, आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, करण वीर मेहरा, नियति फतनानी, शालीन भनोट, अदिति शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती इस शो के कंटेस्टेंट हैं। अब इन सबके बीच बिग बॉस 13 स्टार अबू मलिक ने असीम के स्वभाव के बारे में बात की है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Abu Malik on Asim Riaz Behavior
अभी हर जगह इंटरनेट पर आसिम चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब, आसिम के बिग बॉस 13 के कोस्टार, अबू मलिक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टेली टॉक से बात की और बताया कि आसिम हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई उन्हें परेशान करता है, तो वह तुरंत भड़क जाते हैं।
अबू मलिक ने आगे कहा कि आसिम तनाव से भरा माहौल बनाने में सक्षम हैं और बिग बॉस 13 के एपिसोड में यह देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आसिम बहुत लोकप्रिय हैं और कहा कि वह जानवर की तरह हैं। उन्होंने कहा कि आसिम को किसी की परवाह नहीं है, चाहे वह रोहित शेट्टी ही क्यों न हों। वह बहुत ही बतमीज इंसान है। अबू मलिक ने कहा कि अगर कोई आसिम से सहमत नहीं है तो वह उसे गाली देने लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि आसिम किसी का सम्मान नहीं करता और हमेशा 'औकात' की बात करता है।
