Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Absence From Finale Make Fans Sad: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले का आगाज हो चुका है। शो में कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने भी एंट्री की है, जिसे देखकर कंटेस्टेंट्स की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। यूं तो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। लेकिन फिनाले से अभिषेक मल्हान को न देख फैंस काफी मायूस हो गए थे। लेकिन उनकी ग्रैंड एंट्री ने दर्शकों की खुसी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।
बता दें कि अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता है। उन्हें जिताने के लिए फैंस भी खूब एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से अभिषेक मल्हान को 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर जाना पड़ा। इस बात की पुष्टि उनकी बहन प्रेरणा ने की थी। ऐसे में वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले में नहीं दिखाई दिये। उन्हें शो में न देख फैंस भी मायूस हो गए थे। वे ट्विटर पर जमकर अभिषेक मल्हान को याद कर रहे थे। लेकिन तभी सलमान खान ने उन्हें सरप्राइज देते हुए अभिषेक मल्हान की जबरदस्त एंट्री कराई।
अभिषेक मल्हान को 'बिग बॉस ओटीटी 2' में वापिस देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। एक यूजर ने अभिषेक मल्हान की तारीफ करते हुए लिखा, "आखिरकार राजा वापिस आ गया। बिल्कुल विजेता जैसी फीलिंग आ रही है।" वहीं दूसरे यूजर ने अभिषेक को देखकर उत्साह जाहिर किया और लिखा, "हमारा हीरो अपनी हीरोईन के साथ वापिस आ गया है।" कुछ लोगों ने तो अभिषेक मल्हान को पहले ही विनर भी घोषित कर दिया।
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' में फिनाले की रेस में जगह बनाने वाले अभिषेक मल्हान पहले कंटेस्टेंट थे। उनकी गेम ने तो लोगों का दिल जीता ही, साथ ही उनकी और एल्विश यादव की दोस्ती भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
