टीवी मसाला

Abhishek Kumar भी झेल चुके हैं कास्टिंग कॉउच का दर्द, कहा "मन किया सुसाइड कर लूँ"

Abhishek Kumar Casting Couch experience: बिग बॉस 17 के इस फेम ने अपने शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इस घटना के बाद उन्हें आत्महत्या करने का मन किया। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Abhishek Kumar Casting Couch experience

Abhishek Kumar Casting Couch experience: अभिषेक कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट आधारित शो खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने जोरों-शोरों से तैयारी शुरू भी कर दी है। इस बीच अभिषेक कुमार ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अपने संघर्षों और शोबिज में शुरुआती दिनों के बारे में खुलकर बात की। बिग बॉस 17 के इस फेम ने अपने शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इस घटना के बाद उन्हें आत्महत्या करने का मन किया। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

पॉडकास्ट के दौरान हर्ष ने अभिषेक से पूछा कि वह मुंबई कब आए, अभिषेक ने कहा, "मैं 2018 में मुंबई आया था, मैं एक मैकेनिकल इंजीनियर हूं और मैंने अपने परिवार से झूठ बोला था कि मैं 6 महीने से दिल्ली में हूं, लेकिन मैं मुंबई आ गया। जब मैंने उनसे कहा कि मैं एक्टर बनना चाहता हूँ, तो मेरे पापा ने मुझे बहुत पीटा था। तो मैं झूठ बोलकर आ गया था। लेकिन फिर, मैं यहाँ एक गे व्यक्ति से मिला, और उसने मेरे साथ अनुचित व्यवहार किया, मैं वास्तव में डर गया और मैं अपने घर वापस भाग गया। मैंने खुद को आईने में देखा और महसूस किया कि क्या हुआ था और सबसे पहले मैंने अपनी टिकटें वापस बुक कीं। वह भी जनरल डिब्बे में।"

अभिषेक ने आगे बताया, "जब मैं वहां गया तो वह ऐसे बर्ताव कर रहा था जैसे आज वह मुझे शो साइन करवा देगा। मुझे आश्चर्य हुआ कि अगर मैंने इतना खराब ऑडिशन दिया था तो मैं कैसे सलेक्ट हो गया। पहले तो मुझे लगा कि शायद यह लुक की वजह से होगा लेकिन यह सब एक नकली सेटिंग थी। मैं बहुत डर गया और वापस घर चला गया।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article