टीवी मसाला

Exclusive: ईशा मालवीय संग ठुमके लगाकर अभिषेक-समर्थ ने दिया ऐसा रिएक्शन, एक्स गर्लफ्रेंड के लिए कही ये बात

Abhishek Kumar & Samarth Jurel: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में जल्द ही ईशा मालवीय नजर आने वाली है। इस दौरान अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय संग ठुमके लगाएंगे। ऐसे में दोनों ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अपना रिएक्शन दिया।

Image

Image Source: Telly Talk/Isha Malviya Instagram

Abhishek Kumar & Samarth Jurel: रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में ईशा मालवीय ने एंट्री ली है लेकिन हैरानी कि बात ये है कि इसमें तीनों एक्स का रीयूनियन हुआ। ईशा मालवीय समर्थ और अभिषेक को डेट कर चुकी हैं। तीनों को 'बिग बॉस 17' के बाद एक साथ स्क्रीन पर देख सभी चौंक गए। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाते हुए प्रोमो भी शेयर किया था जिसमें समर्थ और अभिषेक ईशा संग नाचते हुए नजर आए। अब इसी चीज को लेकर हमने अभिषेक और समर्थ का रिएक्शन जानना चाहा जानिए क्या कहा दोनों ने।

टेली टॉक ने जब अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और समर्थ जुरैल (Samarth Jurel) से ईशा मालवीय (Isha Malviya) संग डांस करने पर रिएक्शन मांग तो दोनों ने मना कर दिया। दोनों बात को टालते हुए नजर आए सिर्फ यही नहीं अभिषेक ने ईशा मालवीय नहीं बल्कि ईशा सिंह कहा ये कहते हुए कि वो उन्ही को जानते हैं बस। हालांकि बाद में अभिषेक कुमार ने कहा कि 'बहुत अच्छा मौका था कि सारे गिले शिकवे भुलाने का। मैंने खुद जाकर उन्हे डांस के लिए अप्रोच। साथ ही गाना हिट होने के लिए मुबारकबाद दी।' समर्थ ने इस सवाल पर रिएक्शन देने से मना कर दिया जिसे बाद में अभिषेक कुमार ने कवर-अप किया।

समर्थ ने पूरे इंटरव्यू में ईशा मालवीय को लेकर बात करने में कोई दिलचस्प नहीं दिखाई। बता दें ईशा ने पहले अभिषेक और बाद में समर्थ को डेट किया था। रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ तक जड़ा था। हालांकि अब दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) इस महीने 27 जुलाई को ऑफ एयर हो जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article