Abhishek Kumar-Munawar Faruqui Video: बिग बॉस 17 में एक साथ नजर आए अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी शो के बाद आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं। भले ही 17वें सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर ले गए लेकिन लोगों के दिलों दिमाग पर अभिषेक कुमार ने राज किया। ऐसे में अब दोनों ने कुछ ही दिन पहले एक वीडियो शेयर की जिसमें वह एक दूजे से पैसों को लेकर लड़ते हुए नजर आए। उन्होंने एक दूजे संग शर्त भी लगाई थी जिसे लेकर यह झगड़ा शुरू हुआ आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
वीडियो में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) किसी शर्त को लेकर लड़ रहे हैं वह एक दूजे से कह रहे हैं की मैंने घर से निकलते ही बोल दिया था। दोनों ही एक दूजे को मैं जीता हूँ कहते हैं। ऐसे में यह देख लोग समझ गए की यह किसी चीज को लेकर शर्त थी, दरअसल कुछ दिनों पहले ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल के ब्रेकअप की खबरें आई। खुद इंटरव्यू में समर्थ ने यह माना की ईशा ने उन्हे छोड़ दिया है और एक्ट्रेस प्यार करने लायक नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बताया की अपने करियर के चलते ईशा ने उनसे ब्रेकअप किया।
ऐसे मे इस बात का अभिषेक और मुनव्वर ने घर में ही अंदाजा लगा लिया था। दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो मुनव्वर अपनी म्यूजिक वीडियो में काफी ज्यादा व्यस्त है। तो दूसरी तरफ अभिषेक कुमार रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आने वाले हैं।
