Abhishek Kumar on Khatron Ke khiladi 14 Stunt: बिग बॉस 17 से घर-घर मशहूर हुए अभिषेक कुमार इन दिनों अपना बढ़ता हुआ स्टारडम इन्जॉय कर रहे हैं। बेशक अभिषेक ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए लेकिन ईमानदारी से लोगों के दिलों में जगह बना ली। अब एक्टर जल्द ही कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आने वाले हैं। एक्टर पूरी कास्ट और टीम के साथ रोमानिया में शो की शूटिंग कर कर रहे हैं, जहां उन्हे अलग-अलग खतरनाक स्टंट कराए जा रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया की वह शो में किस स्टंट को करने के लिए बेताब हैं।
टीवी एक्टर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने बताया कि वह खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में गाड़ी वाला स्टंट करना चाहते हैं। जिसमें कंटेस्टेंट कार में बैठा होता है और वह ट्रेलर पर चढ़ता है फिर बम फटने के बाद वह नीचे उतर जाता है। वह ऐसे ही हीरो वाले स्टंट करना चाहते हैं लेकिन जिसमें जिस स्टंट में हाथ बंधे हो या किसी बॉक्स में आपको कीड़ों के साथ बंद कर दिया जाए वह उन्हे बिल्कुल पसंद नहीं है। साथ ही अभिषेक ने बताता कि उन्हे तैरना नहीं आता है और शो के होस्ट रोहित शेट्टी को मालूम है की एक्टर को क्लॉस्टेरोफोबिया है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के रनरअप ने यह भी जानकारी दी की मेकर्स को अपने इस क्लॉस्टेरोफोबिया डर से बाहर निकालने के लिए वैसे स्टंट करा सकते हैं, ताकि एक्ट्रेस अपने इस डर पर विजय पा सकें। खतरों के खिलाड़ी 14 के सेट से खबरें आई थी की आसिम रियाज़ की शालिन भनोट और अभिषेक कुमार संग लड़ाई हुई थी, ऐसे में उन्हे शो से बाहर कर दिया गया था।
