Abhishek Kumar Gives Reaction On Munawar Faruqui Marriage: 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज कर लाखों करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले मुनव्वर फारूकी ने मई में दूसरी शादी रचाई थी। उन्होंने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला के साथ शादी की थी, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला दुबई गए थे, जहां से जुड़ी फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की दूसरी शादी पर मन्नारा चोपड़ा से लेकर भारती सिंह तक ने रिएक्शन दिया। वहीं अब इस मामले पर अभिषेक कुमार ने भी चुप्पी तोड़ी है। अभिषेक कुमार ने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया संग बातचीत के दौरान मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला की शादी के बारे में बात की।
मुंबई एयरपोर्ट पर अभिषेक कुमार से मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की दूसरी शादी के बारे में सवाल किया गया। इसपर उन्होंने कहा, "कल ही बात हुई है। कल नहीं परसों पूछ रहा था जर्नी के बारे में। मैंने उससे बोला, भाभी को हेलो बोलना। ये चीज बहुत अच्छी है। मुझे मालूम नहीं था कि हमारा बॉन्ड इतना ज्यादा अच्छा बन जाएगा। हम एक-दूजे से जुड़े रहते हैं और एक-दूसरे के बारे में पूछते भी रहते हैं। मुनव्वर के साथ मेरा बॉन्ड अच्छा है, शुक्र है।"
बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की दोस्ती हुई थी। उनका याराना लोगों को खूब पसंद आता था। फिनाले में भी मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार साथ पहुंचे थे। लेकिन जहां मुनव्वर विजेता बने थे तो वहीं अभिषेक कुमार रनरअप रहे थे। वहीं मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला की एनिवर्सरी के बारे में बात करें तो बीते महीने दोनों ने दुबई में शादी की 1 मंथ एनिवर्सरी भी मनाई थी।
