Abdu Rozik Bedroom Video: बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक इन दिनों हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टर अपने क्यूटनेस की वजह से सभी को काफी अच्छे भी लगते हैं। इसी के साथ अब्दु को मेकर्स टीआरपी के खातिर कई शोज में भी बुला चुके हैं। कुछ ही दिनों पहले अब्दु रोजिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसे देख उनके फैंस उनसे काफी यदा नाराज भी हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
Abdu Rozik Bedroom Video: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रह चुके अब्दु रोजिक ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसको लेकर अब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खरी खोटी भी सुना रहे हैं। आइए जानिए आखिर इस वीडियो में ऐसा था क्या।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने कुछ ही दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है की एक लड़की बिस्तर पर लेटी हुई है और कल रात के बारें में लड़के से बात कर रही होती है। जिसे सुन लड़का हैरान परेशान होने लगता है, तभी अब्दु रोजिक कंबल के अंदर से निकलता है। जिसे देख लड़का और लड़की दोनों ही हैरान हो जाते है। अब्दु ने वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है कि 'बिस्तर में तीन लोग और छोटे वाले ने कहा -जीबी'। इस वीडियो को देख लोग अब्दु रोजिक को सोशल मीडिया पर काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने अब्दु के लिए लिखा कि अब्दु के लिए इज्जत अब खत्म। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब तुम्हे लगता है की तुम फनी हो पर ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे में अब अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के हथते चढ़ गए हैं। जानकारी के लिए बता दें अब्दु रोजिक आखरी बार सीरियल प्यार राधा मोहन और रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 चुके हैं।
