Kapil Sharma Show में दिखेंगे Abdu Rozik, Bigg Boss 16 के बाद मिला दूसरे चैनल का शो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 09:49 AM IST

abdu rozik Gets in the kapil sharma show offer: अब्दु रोजिक भले ही बिग बॉस-16 के फाइनलिस्ट नहीं बन सके लेकिन भारत में उनकी फैन फॉलोविंग जबरदस्त है। उनके म्यूजिक वीडियो प्यार को पहले ही 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अब्दु रोजिक का धीरे-धीरे देश में एक बड़ा फैनबेस बन चुका है।

abdu rozik in the kapil sharma show: बिग बॉस-16 खत्म हो चुका है लेकिन हर तरफ फैन्स अभी भी इसके कंटेस्टेंट्स अब क्या कर रहे हैं ये जानने के लिए बेताब हैं। शो में इस बार इंटरनेशनल कंटेस्टेंट के तौर पर अब्दु रोजिक ने एंट्री ली थी। बहुत ही कम वक्त में अब्दु रोजिक को बिग बॉस से तगड़ी फैन फॉलोविंग मिली। अब खबर है कि अब्दु रोजिक के प्रशंसक उन्हें भारत में फिर से देखने वाले हैं। बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक जल्द ही द कपिल शर्मा शो में जाने वाले हैं।

Abdu Rozik

अब्दु रोजिक भले ही बिग बॉस-16 के फाइनलिस्ट नहीं बन सके लेकिन भारत में उनकी फैन फॉलोविंग जबरदस्त है। उनके म्यूजिक वीडियो प्यार को पहले ही 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अब्दु रोजिक का धीरे-धीरे देश में एक बड़ा फैनबेस बन चुका है। जैसा कि हम जानते हैं कि कपिल शर्मा शो देश के टॉप गैर-काल्पनिक शो में से एक है और अब्दु रोजिक को कॉमेडी का भी शौक है। ऐसे में अब्दु रोजिक इस शो के लिए एकदम सही हैं।

End of Feed