Abdu Rozik and MC Stan: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक इन दिनों मंडली और एमसी स्टैन पर दिए अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अब्दु रोजिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि एमसी स्टैन के साथ उनकी दोस्ती अब खत्म हो चुकी है। अब्दु को यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई फैंस अब्दु का यह बयान सुनकर हैरानी जता रहे हैं, तो कई खुद अब्दु को ही ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले मंडली को लेकर भी अब्दु ने साफ कर दिया था, कि अब कोई मंडली नहीं है, सब अपने-अपने काम में बिजी चल रहे हैं। आइए जानते हैं स्टैन के साथ दोस्ती पर अब्दु ने अब क्या कहा है?
Abdu Rozik and MC Stan
‘अब दोस्ती खत्म हो चुकी है’
एमसी स्टैन के साथ दोस्ती पर बात करते हुए अब्दु रोजिक ने कहा, ‘अब सब दोस्ती खत्म हो चुकी है।’ इससे पहले अब्दु रोजिक ने एमसी स्टैन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा था कि रैपर उनके खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे हैं और जब भी अब्दु ने उनसे बात करने की कोशिश की तो वह घमंड में उनका फोन भी नहीं उठाते हैं।’ एमसी स्टैन पर अब्दु के इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया है। इस बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये अब्दु को क्या सीन है, बिग बॉस से निकलते ही इसके अंदर अर्चना आ गई है क्या?’
सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
इस बीच अब्दु के इस बयान से सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट गया है। अब्दु के बार-बार मंडली पर इन निगेटिव बयानों से फैंस भी तंग आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अब अब्दु इरिटेट करने लगा है, इसकी क्यूटनेस धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।’ इस पूर मामले में फैंस के मिक्स रिव्यू सामने आ रहे हैं।
