दुबई पुलिस के शिकंजे से छूटने के बाद अब्दु रोजिक ने दिया पहला बयान, कहा 'भगवान हमेशा सही इंसान...'

Abdu Rozik First Statement After Detained By Police: रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक को पिछले हफ्ते शनिवार को दुबई पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अब अब्दु रोजिक ने इस पूरे मामले पर सामने आकार क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस वीडियो में।

Abdu Rozik First Statement After Detained By Police: 12 जुलाई को खबर सामने आई थी कि तजाकिस्तान सिंगर अब्दु रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब्दु पर चोरी का इल्जाम लगा था जिसके चलते पुलिस ने पूछताछ की और उन्हे छोड़ दिया। अब्दु की टीम ने ये भी कहा कि वो झूठी खबरें फैलाने वाले लोगों को के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। अब इस पूरे मामले के बाद अब्दु रोजिक पहली बार कैमरे के आगे नजर आए। अब्दु ने अपनी गिरफ्तार को लेकर भी जनता को सच बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

abdu rozik

Image Source: F360 Lifestyle

दुबई में ही 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) फेम अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) पहुंचे जहां उन्हे कूल अंदाज में देखा गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद अब्दु रोजिक ने कहा 'मैं सभी से कहना चाहता हूँ मुझे दुबई बहुत पसंद है और मैं यहाँ आप सबके साथ हूँ। भगवान हमेशा सही इंसान के साथ होता है। मैं ठीक हूँ और सब कुछ बढ़िया है। ढेर सारा प्यार और मेरा साथ देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।" अब्दु के इस बयान से साफ हो गया है कि कोई बड़ी मुश्किल नहीं है।

End of Feed