Abdu Rozik gets angry on Mc Stan: अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने कुछ समय पहले ही मीडिया में कहा था कि मंडली टूट चुकी है। बिग बॉस 16 की मंडली में अब्दू रोजिक, एमसी स्टैन (Mc Stan), शिव ठाकरे (Shiv Thakare), सुंबुल तौकीर खान, निमृत कौर और साजिद खान थे। बिग बॉस खत्म होने के बाद सभी सदस्य अपने- अपने काम में बिजी है। अब्दू के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था जिसके बाद शिव और सुंबुल ने दावा किया था कि ऐसा कुछ नहीं। हम सभी अच्छे दोस्त हैं।
शिव ठाकरे ने हाल ही में पार्टी दी है। इस पार्टी में मंडली के सदस्यों के साथ इंडस्ट्री के लोग भी नजर आए। अब्दू ने मीडिया के सामने कहा,'मैंने सुना है कि एमसी स्टैन कह रहे हैं कि मैं उन्हें अपने गाने प्यार पर रील बनाने और प्रमोशन के लिए कॉल करता हूं। मैं उनके साथ कोलैबोरेट करना चाहता हूं। लेकिन ये सब सच नहीं है। मेरे गाने प्यार पर मिलियन्स व्यूज है। मैं ऐसा क्यों करूंगा। मुझे नहीं पता स्टैन मेरे बारे में ऐसी गलत बाते क्यों कर रहे हैं।
मीडिया के सामने स्टैन पर बरसे अब्दू रोजिक
अब्दू और एमसी स्टैन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। अब्दू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टैन पर अब्दू रोजिक बहुत भड़के हुए हैं। तजाकिस्तानी रैपर ने कहा, एमसी स्टैन मेरा फोन नहीं उठाते हैं। वो मुझे कॉल पर ग्रीट नहीं करते हैं। अगर मैं उन्हें फोन करता हूं तो वो कॉल कट कर देते हैं। मैंने बिग बॉस 16 में उनका हमेशा साथ दिया और अब वो मुझे इग्नोर कर रहा है। अब्दू ने एमसी स्टैन को फेक दोस्त बताया।
अब्दू रोजिक शिव ठाकरे की रियूनियन पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में अब्दू ने स्टैन के सभी बातों को झूठा आरोप बताया। उन्होंने कहा कि शिव ठाकरे मेरे भाई हैं। मैं उनके साथ टच में हूं। इसके अलावा मैं निमृत के साथ भी बातचीत करता रहता हूं कि वो कैसी हैं और उनका काम कैसा चल रहा है।
