टीवी मसाला

मिठाई फेम आशीष भारद्वाज ने खोली पत्नी काजल की पोल, बोले- पहले मेरा चेहरा नोंचा और ...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 25, 2023, 02:42 PM IST

सीरियल मिठाई फेम एक्टर आशीष भारद्वाज (Aashish Bhardwaj) ने खुद पर लगे इलजामों पर चुप्पी तोड़ी है। आशीष ने बताया कि मेरी पत्नी काजल चनोकर के सभी आरोप बेबुनियाद है। उसकी वजह से मैं कही ऑडिशन नहीं दे पा रहा था। उसने मेरे काम करने पर रोक लगा दी थी।

Image

Aashish bhardawaj (credit pic: instagram)

टीवी सीरियल मिठाई फेम एक्टर आशीष भारद्वाज (Aashish Bhardwaj) पर उनकी पत्नी काजल चोनकर (Kajal Chonkar) ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। काजल ने अपनी पति पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, अबॉर्शन कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। काजल ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब इस मामले में आशीष भारद्वाज ने अपना पक्ष रखा है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शादी में प्रताड़ित करने की जानकारी दी है। एक्टर ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि सबसे पहले ये तो सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मेरे वकीलों ने उसे जवाद भेजा है। वो मुझ पर झूठे आरोप लगा रही हैं। सच्चाई बहुत अलग है। मैं शादी से इनकार नहीं कर रहा हूं। हमने शादी कर ली है। लेकिन हम साथ नहीं रह रहे हैं।

आशीष ने कहा कि मैं जब भी काम पर जाने की कोशिश करता तो वो किसी न किसी वजह से मुझे रोक देती थी। वो उस तरह के हालात पैदा करती कि मैं काम पर ना जाऊं। उसने मेरा चेहरा तक नोच लिया था। एक बार मुझे कई ऑडिशन देने जाना था और उसने मेरा चेहरा खरोंच दिया था।

काजल देती थी पुलिस केस की धमकी

आशीष ने कहा कि मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और अब मैं ऑडिशन तक नहीं दे रहा हूं। जब भी मुझे काम के लिए कॉल आता तो वो मुझे पुलिस केस की धमकी देती थी। मैं जानता हूं कि ये मेरे परिवार का निजी मामला है और वो इस तरह से सार्वजनिक कर रही है। आशीष ने अबॉर्शन की बात पर कहा कि वो उसकी मर्जी थी। मैं उसके साथ चेकअप के लिए गया था। लेकिन कभी मैंने अबॉर्शन के लिए नहीं कहा। मैंने अपने पूरे परिवार के खिलाफ जाकर उससे शादी की और अब वो मेरे साथ ऐसा कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article