Yash की Toxic को बेकार बताना यूट्यूबर को पड़ा बहुत महंगा

Toxic Update: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर नया विवाद सामने आया है। फिल्म का रिव्यू करने वाले एक यूट्यूबर ने मेकर्स की तरफ से लीगल नोटिस मिलने का दावा किया है।

Toxic Update: सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने बेंगलुरु कोर्ट से एक अंतरिम आदेश हासिल किया था। कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ झूठी या मानहानिकारक बातें फैलाने पर अस्थायी रोक लगाई थी। अब फिल्म रिलीज के बाद एक यूट्यूबर को अपनी समीक्षा को लेकर लीगल नोटिस मिलने का दावा किया गया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-"रणवीर सिंह तमराज किलविश बन जाए...", Mukesh Khanna ने Shaktimaan पर फिर दिया विवादित बयान)

Toxic Update (2)

टॉक्सिक को लेकर मचा बवाल (pic credit-toxic movie)

टॉक्सिक को लेकर मचा बवाल

यूट्यूबर सूरज कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उनके मुताबिक, यह ईमेल बेंगलुरु की कंपनी एप्लेक्स सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से भेजा गया था। कंपनी फिल्म के निर्माता और कॉपीराइट मालिक केवीएन मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस एलएलपी की ओर से कार्रवाई कर रही थी। नोटिस में कहा गया कि सूरज कुमार ने फिल्म 'टॉक्सिक' से जुड़ा कंटेंट ऑनलाइन शेयर किया है। इसमें उनके फिल्म रिव्यू का लिंक भी शामिल था। फिल्म बनाने वाली कंपनी ने दूसरी कंपनी को अपनी ओर से कार्रवाई करने का अधिकार दिया था। यानी वह जरूरत पड़ने पर लीगल नोटिस भेज सकती है, ऑनलाइन कंटेंट हटाने की मांग कर सकती है और दूसरी कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। यूट्यूबर सूरज कुमार ने एक्स पर बताया कि उन्हें 'टॉक्सिक' का रिव्यू करने के बाद लीगल नोटिस मिला है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु कोर्ट ने 22 अगस्त को एक अंतरिम आदेश दिया था। इसके तहत फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में झूठी या बदनाम करने वाली बातें फैलाने पर रोक लगाई गई थी। यह याचिका फिल्म के प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस एलएलपी ने दायर की थी, जिसमें एक्स कॉर्प और कुछ अज्ञात लोगों को भी पक्ष बनाया गया था।

End of Feed