प्रभास की स्पिरिट तोड़ पाएगी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड? संदीप रेड्डी वांगा ने कहा-"मैं निश्चित रूप से..."

प्रभास के पास अभी फिल्मों की लाइन लगी हुई है। प्रभास जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने कुछ बाते कही है। आइए जानते हैं कि संदीप रेड्डी वांगा ने क्या कहा है।

प्रभास (prabhas) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को प्रभास की इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें है। प्रभास की फिल्म स्पिरिट को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जान जाते हैं। लोगों का कहना है कि प्रभास की ये फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ देगी। आइए जानते हैं कि इसपर संदीप रेड्डी वांगा ने क्या कहा है।

prabhas and sandeep reddy vanga

prabhas and sandeep reddy vanga

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि उनकी फिल्म स्पिरिट का बाहुबली 2 की तरह सफल होना वाकई एक दबाव था। हालांकि, वह इसे लेना नहीं चाहते और केवल एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जो सबसे आकर्षक और दिलचस्प हो। डायरेक्टर ने कहा-"यह दबाव है कि मुझे 2000 करोड़ कमाने हैं और बाहुबली 2 को पीछे करना है, लेकिन मैं निश्चित रूप से एक आकर्षक और दिलचस्प फिल्म बनाऊंगा। हमें देखना होगा कि आगे क्या होता है। मुझ पर बाहुबली 2 के नंबरों को मात देने का कोई दबाव नहीं है।"

End of Feed