प्रभास (prabhas) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को प्रभास की इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें है। प्रभास की फिल्म स्पिरिट को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जान जाते हैं। लोगों का कहना है कि प्रभास की ये फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ देगी। आइए जानते हैं कि इसपर संदीप रेड्डी वांगा ने क्या कहा है।
हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि उनकी फिल्म स्पिरिट का बाहुबली 2 की तरह सफल होना वाकई एक दबाव था। हालांकि, वह इसे लेना नहीं चाहते और केवल एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जो सबसे आकर्षक और दिलचस्प हो। डायरेक्टर ने कहा-"यह दबाव है कि मुझे 2000 करोड़ कमाने हैं और बाहुबली 2 को पीछे करना है, लेकिन मैं निश्चित रूप से एक आकर्षक और दिलचस्प फिल्म बनाऊंगा। हमें देखना होगा कि आगे क्या होता है। मुझ पर बाहुबली 2 के नंबरों को मात देने का कोई दबाव नहीं है।"
इन दिनों फिल्मों के बाद शुरू होगी स्पिरिट की शूटिंग
प्रभास इन दिनों काफी ज्यादा बिजी चल रहे हैं। एक्टर के पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। एक्टर फिलहाल हनु राघवपुडी निर्देशित फौजी पर काम कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने ही प्रभास से कहा था कि वो फौजी और फिर मारुति की द राजा साब को पूरा करने के बाद स्पिरिट के सेट पर शामिल हो और फिल्म का शूटिंग करें।
ये सितारे बने थे फिल्म का हिस्सा
प्रभास आखिरी बार कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म ने 1100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और ब्रह्मानंदम लीड रोल में नजर आए थे।
