नाग अश्विन अपनी फिल्म कल्कि को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस उनकी फिल्म कल्कि को बहुत पसंद कर रहे हैं। कल्कि बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स इसके दूसरे पार्ट की तैयारी कर रहे है। मेकर्स ने दूसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म कुछ शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसी बीच नाग अश्विन ने हिंदी की बायोपिक पर कुछ खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि नाग अश्विन ने क्या कहा है।
हाल ही में अमर उजाला से बात करते हुए नाग अश्विन ने फिल्म में भगवान कृष्ण का चेहरा ना दिखाने के पीछे का कारण बताया। नाग अश्विन ने कहा- भगवान निराकार है तो ही ठीक है क्योंकि फिर एक एक्टर लगाना और उसका फिर एक मेकअप लगाना वो सब ईश्वर का आकार प्रकार बनाना ठीक नहीं है।
किन सितारों पर बनाएंगे बायोपिक
वही नाग अश्विन से पूछा गया कि उन्हें हिंदी सिनेमा में बायोपिक बनाने के मौका मिलेगा तो वह किसके ऊपर बनाएंगे। इसका जवाब देते हुए नाग अश्विन ने कहा ‘महानटी’ के समय में मधुबाला जी के बारे में मैंने थोड़ा रिसर्च किया था। मधुबाला जी की कहानी में मुझे बहुत ज्यादा रुचि रही है। देव आनंद सर का मैं फैन हूं। उन्होंने भारतीय सिनेमा के लिए जो किया वह बहुत महत्वपूर्ण है। अब देखना होगा कि नाग अश्विन इन सितारो पर बायोपिक बनाते हैं कि नहीं।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
कल्कि 2898 AD ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 506.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। बता दें निर्माताओं ने इस फिल्म को बनाने में 600 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इतने 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
