साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay की GOAT में कैमियो करेंगे Mohanlal? विलेन बनकर जीतेंगे दिल!

थलपति विजय अब एक्टर से राजनेता बन गए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म GOAT का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर जल्द ही थलपति की फिल्म में कैमियो कर सकते हैं।

Image

Mohanlal

जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ थलपति विजय अब एक्टर से राजनेता बन गए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म GOAT का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। अब ऐसी खबर आ रही है कि इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल कैमियो करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से।

हाल ही में निर्देशक वेंकट प्रभु ने अपने सोशल मीडिया पर एक्टर के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में एक्टर फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि निर्देशक वेंकट प्रभु एक्टर से फिल्म में कैमियो को लेकर मुलाकात की है। कई रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल विजय की GOAT में कैमियो रोल नहीं करेंगे। वेंकट प्रभु ने GOAT के फाइनल मिक्स और बारोज के पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क के दौरान चेन्नई में एक्टर से ऐसे ही मुलाकात की है।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में थलपति विजयट के अलावा प्रभु देवा, मीनाक्षी चौधरी, जयराम भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर डबल रोल में नजर आएंगे। GOAT 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दे विजय की ये फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी में अभी रिलीज की जाएगी।

अमेरिका में एड़वास बुकिंग

इस फिल्म को अमेरिका में भी रिलीज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये फिल्म इंडिया में 5 सितंबर और अमेरिका में एक दिन पहले यानी 4 सितंबर को रिलीज हो रही है। बता दें फिल्म ने अभी तक एडवांस बुकिंग में 1 करोड़ रूपये की कमाई की है। अमेरिका में इस फिल्म के लिए एड़वास बुकिंग 15 दिन पहले ही शुरू हो चुकी थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article