पवन कल्याण इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण को फैंस देखना बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में पवन कल्याण के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में पवन कल्याण के साथ एक छोटी सी बच्ची भी नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि ये छोटी बच्ची कौन है।
Pawan Kalyan
पवन कल्याण ने हाल ही में अपनी बहन के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को अपनी बहन के साथ हाथ पकड़े एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन भी लिखा, “मेरी बहन के साथ एक यादगार याद, जहां हमने बंगाल टाइगर्स के साथ पोज दिया। इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा- वहां तीन टाइगर्स हैं। वही दूसरे ने लिखा- एक फ्रेम में 3 टाइगर्स। तीसरे ने लिखा-जय कल्याण बाबू। चौथे ने लिखा- किसने सोचा था कि यह युवा लड़का आंध्र प्रदेश की राजनीति पर राज करेगा?
ये सितारे भी आएंगे नजर
पवन कल्याण सुजीत द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म दे कॉल हिम ओजी में दिखाई देने वाले हैं। गैंगस्टर फिल्म में एक्टर को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो अपने साथी की तलाश में बॉम्बे की सड़कों पर घूमेगा। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। यह फिल्म बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का पावर स्टार के साथ पहला सहयोग है और इसमें प्रियंका अरुल मोहन,अर्जुन दास, प्रकाश राज, सुभलेखा सुधाकर, श्रीया रेड्डी भी नजर आएंगे।
इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर
पवन कल्याण ने निर्देशक हरीश शंकर के साथ उनकी फिल्म उस्ताद भगत सिंह के लिए हाथ मिला रहे हैं। एक्शन फिल्म में वो एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म थलपति विजय की हिट फिल्म थेरी की आधिकारिक रीमेक है। इनके अलावा वह हरि हर वीरा मल्लू में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
