एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग 8 अगस्त को परिवार की मौजूदगी में हैदराबाद में सगाई की थी। अपने सगाई के बाद से ये कपल चर्चा में बना हुआ है। अब फैंस इनके शादी का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब कपल की शादी की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि कपल की शादी को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।
123 तेलुगु के अनुसार, अक्किनेनी परिवार ने आखिरकार राजस्थान में एक आलीशान फाइव स्टार होटल को बुक करने का फैसला लिया है। उनकी शादी एक बेहद निजी पारिवारिक समारोह जैसी होगी, जिसमें केवल कुछ ही मेहमान शामिल होंगे। कपल अपनी शादी को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार कपल राजस्थान के एक महल जैसे होटल में शादी करना चाहता है, क्योंकि यह कई अन्य सेलिब्रिटी शादियों के लिए एक लोकप्रिय प्लेस है।
इन सेलिब्रिटी ने भी की थी यहां शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला राजस्थान पर नजर गड़ाए हुए हैं। राजस्थान भव्य महल, ऊंचे किले, संस्कृति के लिए फेमस है। इसलिए कपल इसी जगह शादी करना पसंद करते हैं।"परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक, कियारा-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी राजस्थान में शादी की थी।
इस दिन हुई थी सगाई
पहले ऐसा कहा जा रहा था कि नागा चैतन्य और शोभिता हैदराबाद में शादी करेंगे। हालाँकि, इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 8 अगस्त, 2024 को अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक पारंपरिक सादे समारोह में सगाई की थी।
