WAVES 2025: साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने फिल्म पुष्पा 2: द रूल से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को लेकर काफी दिनों तक चर्चा होती रही। अब अल्लू अर्जुन की ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में वेव्स 2025 समिट (WAVES 2025 Summit) में अल्लू अर्जुन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2: द रूल (
लेने पड़े थे 80 टेक
वेव्स 2025 समिट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस इवेंट में एक के बाद एक स्टार्स और नेता पहुंचे रहे हैं। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन भी इसका हिस्सा बने। इस इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 से जुड़ा एक किस्सा बताया जो आपको भी हैरान कर देगा। अल्लू अर्जुन ने समिट में कहा, 'हमारे पास टेक गिनने के लिए नंबर और अक्षर दोनों खत्म हो गए थे। मैंने अपनी टीम से कहा कि क्लैपबोर्ड हटाओ और बस शूट करते रहो। आखिरी टेक ही परफेक्ट होगा, और हम तब तक रुकेंगे नहीं जब तक हमें वो शॉट नहीं मिल जाता।' इसके आगे उन्होंने बताया कि 'इस पल्लू शॉट को परफेक्ट करने के लिए 70 से 80 टेक लेने पड़े थे।' अल्लू अर्जुन की इस मेहनत की हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी 'पुष्पा 2'
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कुल कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और फहद फासिल (Fahadh Faasil) भी अहम रोल में थे।
