साउथ मूवीज

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर के इतने करोड़ में बिके तेलुगु राइट्स !! रकम जानकर होगी हैरानी

War 2 Telugu Rights Sold: ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' (War 2) का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर के मेकर्स ने तेलुगु राइट्स को करोड़ों रुपये में बेच दिया है।

Image

War 2 Telugu Rights Sold

War 2 Telugu Rights Sold: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' (War 2) साल 2025 में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की 'वॉर 2' का टीजर मेकर्स ने जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर लोगों के बीच पेश किया था। इस टीजर में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की तगड़ी भिड़ंत देखने को मिली थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'वॉर 2' के मेकर्स ने तेलुगु राइट्स मोटी रकम में बेच दिए हैं। आइए जानते मेकर्स ने यह सौदा कितने करोड़ रुपये में किया है।

Gulte की एक रिपोर्ट के मुताबिक नागा वामसी की सीथारा एंटरटेनमेंट ने तेलुगु राज्यों में 'वॉर 2' के थिएट्रिकल राइट्स हासिल कर लिए हैं। 'वॉर 2' के तेलुगु राइट्स का सौदा लगभग 80 करोड़ रुपये में हुआ है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने तेलुगु राइट्स को बेचने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की डिमांड रखी थी लेकिन डील को 80 करोड़ रुपये में फाइनल किया गया है। 'वॉर 2' से पहले सीथारा एंटरटेनमेंट ने जुनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की 'देवरा' के तेलुगु राइट्स को 120 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को बड़े परदे पर देखा जाएगा। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन थ्रिलर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 2019 की फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article