Vrusshabha से सामने आया मोहनलाल का धांसू लुक, टीजर की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2025, 02:52 PM IST

Vrusshabha Mohanlal New Look Out: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की अपकमिंग फिल्म वृषभ (Vrusshabha) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म वृषभ का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस लुक के साथ-साथ मेकर्स ने टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Vrusshabha Mohanlal New Look Out: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वृषभ (Vrusshabha) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म वृषभ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया था की वो जल्द ही फिल्म फिल्म वृषभ से मोहनलाल का नया लुक लोगों के सामने रखेंगे। अब मेकर्स ने अपना ये वादा पूरा कर दिया है। फिल्म वृषभ से एक्टर मोहनलाल का नया लुक सामने आ गया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म वृषभ से सामने आया मोहनलाल का नया लुक कैसा है।

Vrusshabha Mohanlal New Look Out

Image Source: Mohanlal Instagram

'वृषभ' रिलीज हुआ मोहनलाल का लुक

फिल्म वृषभ रिलीज से पहले एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह वजह फिल्म वृषभ से सामने आया मोहनलाल का लुक है। मोहनलाल का लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। मोहनलाल इस पोस्टर में एक धांसू वॉरियर के रूप में दिख रहे हैं, हाथ में पावरफुल शील्ड थामे जो उनके स्ट्रॉन्ग और हीरोइक लुक को हाइलाइट कर रहा है। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म वृषभ का टीजर 18 सितंंबर को रिलीज होने वाला है। फिल्म वृषभ का धांसू पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिल्म के इस पोस्टर पर लोग खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म वृषभ के इस पोस्टर को मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।

End of Feed