साउथ मूवीज

Kantara Chapter 1: लीक हो गई कांतारा चैप्टर 1 की कहानी! ऋषभ शेट्टी का प्लान सुनकर दंग रह जाएंगें फैंस

Kantara Chapter 1 Story Leak: कांतारा के बाद, अब कांतारा: अध्याय 1 उस दुनिया को और गहराई से दिखाने का वादा करती है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा में लोककथाओं, अध्यात्म और विजुअल्स का ऐसा अनुभव देने वाली है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म की कहानी क्या है आपको बताते हैं।

Image

IMDB

Kantara Chapter 1 Story Leak: ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म कांतारा का जादू एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाला है। अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी( Rishab Shetty) अपनी अगली फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 लेकर आ रहे हैं, जो 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जैसे-जैसे रिलीज डेट सामने आ रही है, फिल्म से जुड़ी कोई न कोई अपडेट फैंस को उत्साहित कर रहे है। अब कांतारा की कहानी को लेकर बातें हो रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है यानी पहली किस्त की कहानी से पहले के समय की गाथा दिखाएगी।

लीक हुई कांतारा चैप्टर 1 की कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा : चैप्टर 1 की कहानी 300 ईस्वी के दौर में कदंब वंश के शासनकाल पर आधारित है। फिल्म बनवासी के घने और रहस्यमयी जंगलों की पृष्ठभूमि पर बनी है, जहां दैव परंपराओं का जन्म हुआ था। यही वह जगह है जहां दिव्य आत्माओं के जागृत होने और अलौकिक घटनाओं की शुरुआत दिखाई जाएगी। इस बार फिल्म में ऋषभ शेट्टी एक नागा साधु के रूप में नजर आएंगे। यह साधु रहस्यमयी योद्धा है, जो इंसानों और दैवीय शक्तियों के बीच सेतु का काम करता है। फिल्म में अलौकिक शक्तियों, आदिवासी संघर्षों और प्राचीन परंपराओं का अनोखा संगम देखने को मिल सकता है।

कास्ट और क्रू

फिल्म का निर्देशन खुद ऋषभ शेट्टी ने किया है। उनके साथ रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। वहीं, मलयालम अभिनेता जयराम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते हैं। पहली कांतारा ने दर्शकों को पंजुर्ली दैव की अनोखी दुनिया से रूबरू कराया था। अब कांतारा: अध्याय 1 उस दुनिया को और गहराई से दिखाने का वादा करती है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा में लोककथाओं, अध्यात्म और विजुअल्स का ऐसा अनुभव देने वाली है, जो पहले कभी नहीं देखा गया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article