प्रभास की स्पिरिट से आउट हुआ विवेक ओबेरॉय का धांसू लुक, लोग बोले- 'पक्का 1000 करोड़ कमाएगी फिल्म'

Vivek Oberoi First look out: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म से विवेक ओबेरॉय का लुक सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है।

Vivek Oberoi First look out: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में प्रभास से लेकर तृप्ति डिमरी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म से विवेक ओबेरॉय का लुक सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस लुक को देखकर सभी लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है विवेक के लुक पर...

vivek look from spirit

pic credit- instagram

विवेक ओबेरॉय का लुक आया सामने

फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट 2027 में गदर मचाने वाली है। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं और फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से एक साल पहले मेकर्स ने विवेक ओबेरॉय का पहला लुक रिवील कर दिया है। विवेक ने सोशल मीडिया पर अपना कैरेक्टर पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने किरदार को "छाया में दबी एक रहस्य" बताया और कहा कि उसकी आंखें सबसे गहरे राज याद रखती हैं। इसके साथ ही फिल्म में एक नई एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई को भी इंट्रोड्यूस किया गया है। ऐश्वर्या एक फ्रेश फेस हैं और फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं।

End of Feed