साउथ मूवीज

Vishwambhara के मेकर्स ने आगे बढ़ाई रिलीज डेट, चिरंजीवी के फैंस को करना होगा लम्बा इंतजार

Vishwambhara Release Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने कुछ वक्त पहले विश्वंभरा का ऐलान किया था, जिसके बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। चिरंजीवी की इस फैंटसी एक्शन मूवी की कहानी यूनीक होने वाली है, जिस कारण दर्शक इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म की रिलीज डेट बदली जा रही है।

Image

Vishwambhara

Vishwambhara Release Gets delayed: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म विश्वंभरा 2025 की संक्रांति पर रिलीज होने वाली थी। फिल्म विश्वंभरा के लिए दर्शक ऐलान के बाद से ही एक्साइटेड हैं लेकिन ताजा खबरों की मानें तो चिरंजीवी की इस मूवी के लिए उनका इंतजार जल्द खत्म नहीं होने वाला है। चिरंजीवी की फिल्म विश्वंभरा तय समय पर रिलीज नहीं होगी क्योंकि मेकर्स के सामने एक बड़ी परेशानी आकर खड़ी हो गई है। इसके चलते वो विश्वंभरा की रिलीज डेट बदलने की सोच रहे हैं।

मीडिया में सामने आई खबरों की मानें तो फिल्म विश्वंभरा (Vishwambhara) का काफी सारा शूट अभी तक बाकी है। मेकर्स लगातार इसकी शूटिंग में जुटे हुए हैं लेकिन वो इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। मेकर्स विश्वंभरा को ठीक से बनाकर रिलीज करना चाहते हैं और किसी जल्दबाजी में नहीं हैं। इसके चलते उन्होंने फैसला लिया है कि वो इसे 2025 संक्रांति पर नहीं बल्कि अगस्त के महीने में रिलीज करेंगे।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है कि विश्वंभरा का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क अभी तक पूरा नहीं हुआ है। फिल्म के मेकर्स लगातार कोशिश कर रहे हैं कि इसे तय समय पर पूरा किया जा सके लेकिन इसमें वो नाकामयाब हो रहे हैं। मेकर्स को अंदाजा है कि दर्शक चिरंवीजी की विश्वंभरा से कितनी उम्मीदें पाले बैठे हैं, जिस कारण उन्होंने ये फैसला लिया है कि वो इसे साल 2025 के अंत में रिलीज करेंगे। फिल्म विश्वंभरा की शूटिंग मई 2025 में शुरू हुई थी और मेकर्स इसे अक्टूबर 2025 में खत्म करने की सोच रहे थे लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए हैं। यही कारण है कि दर्शकों को विश्वंभरा के लिए थोड़ा लम्बा इंतजार करना पड़ेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article