Vishwambhara New Actress Entry: साउथ के जाने-माने स्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की अपकमिंग फिल्म ‘विश्वंभरा’ (Vishwambhara) से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अभी हाल ही में खबर सामने आई थी 'विश्वंभरा' की रिलीज में देरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक VFX के कुछ काम बचे हुए जिसकी वजह से फिल्म विश्वंभरा की रिलीज में देरी हो रही है। इसी बीच फिल्म विश्वंभरा से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म विश्वंभरा में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली इस एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है।
'विश्वंभरा' में हुई मौनी रॉय की एंट्री
चिरंजीवी की फिल्म ‘विश्वंभरा’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म से जुड़े एक बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म ‘विश्वंभरा’ से जुड़ी एक दिल खुश करने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘विश्वंभरा’ में एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की एंट्री होने जा रही है। इस फिल्म में मौनी रॉय एक स्पेशल डांस नंबर में चिरंजीवी के साथ नजर आएंगी। मौनी राय की एंट्री की खबर ने फैंस का मन गदगद कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी इसको लेकर अधिकारिक खबर सामने आना बाकी है।
कब रिलीज होगी 'विश्वंभरा'
123 तेलुगु डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, चिरंजीवी की फिल्म 'विश्वंभरा' की रिलीज में देरी हो रही है। अभी तक इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। 'विश्वंभरा' 2026 की गर्मियों में आएगी। उससे पहले चिरंजीवी की अनिल रविपुडी के साथ वाली फिल्म सिनेमाघरों में उतरेगी और फिर 'विश्वंभरा' गर्मियों के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म विश्वंभरा में चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), कुणाल कपूर (Kunal Kapoor), अशिका रंगनाथ (Ashika Ranganath), राम्या पासुपलेटी (Ramya Pasupaleti), ईशा चावला (Esha Chawla) और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी (Ashrita Vemuganti Nanduri) जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
