साउथ मूवीज

विजय सेतुपति-निथया मेनन की अपकमिंग रोमांटिक मूवी का टीजर हुआ जारी, पंडिराज ने नाम रखा "थलाइवन-थलाइवी"

Thalaivan-Thalaivii Teaser Out Now: विजय सेतुपती और निथया मेनन की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आने वाली है। साउथ स्टार्स की ये जोड़ी इस बार रॉम-कॉम ड्रामा मूवी लेकर आ रही है। फिल्म का टीजर और टाइटल रिलीज हो गया है। फैंस को ये कान्सेप्ट भी पसंद आ रहा है।

Image

Thalaivan-Thalaivii Teaser Out Now

Thalaivan-Thalaivii Teaser Out Now: तमिल अभिनेता विजय सेतुपति ( Vijay Setupathi) अभिनेत्री निथया मेनन( Nithya Menon) के साथ अपकमिंग रॉम-कॉम मूवी लेकर आ रहे हैं। फिल्म के टाइटल के साथ इसका टीजर रिलीज हो गया है। रोमांस और हास्य से भरा फिल्म का टीजर बहुत दिलचस्प लग रहा है। पंडिराज डायरेक्ट यह मूवी दर्शकों को जरूर पसंद आने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है इस टीजर में ऐसा खास

टीजर की शुरुआत रसोईघर से होती है जिसमें चटपटा और लजीज खाना बन रहा है। यह खाना कोई और नहीं बल्कि विजय सेतुपती और निथया ही बना रहे हैं। लेकिन, इस खाने को बनाने के स्टाइल में कुछ खास बात है, दोनों एक-दूसरे के जान के दुश्मन हैं और लड़ने-झड़गने के लिए एकदम तैयार रहते हैं। विजय और निथया एक-दूसरे के आमने सामने खड़े हैं और दोनों के बीच बातों का युद्ध चल रहा है। टीजर देखकर पता चल रहा है कि यह एक पति-पत्नी की हंसी-मजाक भरी नोंक-झोंक हैं। लेकिन ऐसा नहीं है तभी साउथ एक्टर योगी की एंट्री होती है जो बताता है कि ये कोई साधारण कपल नहीं हैं ये बाकि दुनिया से अलग है। फिल्म को टाइटल दिया गया है 'थलाइवन-थलाईवी '( Thalaivan-Thalaivii) । इस मूवी में दोनों स्टार्स दूसरी बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है।

पंडिराज द्वारा लिखित और निर्देशित, थलाइवन थलाइवी सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा समर्थित है और इसमें विश्वसनीय संतोष नारायणन का संगीत है। जबकि टीज़र ने पहले ही उत्साह बढ़ा दिया है, निर्माता अभी रिलीज की तारीख को गुप्त रख रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article