साउथ मूवीज

यौन शोषण के आरोप पर विजय सेतुपति ने किया रिएक्ट, लोगों को बताया- ' जो मुझे जानता है वो इस पर हंस रहा है...

Vijay Sethupathi React on Sexually Abuse Allegation: विजय सेतुपती ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर रिएक्ट किया है। अभिनेता ने इन सभी बातों को बकवास बताते हुए अपनी सफाई दी है। एक्टर ने साइबर क्राइम में शिकायत की है और कह रहे हैं कि ये ज्यादा दिन नहीं चलने वाला।

Image

Image Source: x Handle

Vijay Sethupathi React on Sexually Abuse Allegation: साउथ अभिनेता विजय सेतुपती( Vijay Sethupathi) उस समय विवाद में आ गए जब एक महिला ने उनपर यौन शोषण के आरोप लगाए। एक्टर के बारे में सोशल मीडिया पर कहा गया कि उन्होंने एक महिला को परेशान किया और उसे पैसे ऑफर किए। हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है ये अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अभिनेता विजय सेतुपति ने समय न गवाते हुए इसपर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए इन सभी बातों को महज सोशल मीडिया पर दिखावा बताया है। उनका कहना है कि जो भी ये सब कर रहा है ये ज्यादा दिन नहीं चलने वाला।

सुभाष के झा से बात करते हुए, विजय सेतुपति( Vijay Sethupathi) ने महिला के लगाए आरोपों का खंडन किया और उन्हें घटिया बताया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार भले ही परेशान हो, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर ने बताया कि जो भी मुझे थोड़ा भी जानता है, वह इस पर हँसेगा, मैं खुद को भी जानता हूँ। इस तरह के गंदे आरोप मुझे परेशान नहीं कर सकते। मेरे परिवार और करीबी दोस्त परेशान हैं, लेकिन मैं उनसे कहता हूँ, छोड़ो इसे। यह महिला ज़ाहिर तौर पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहती है और कुछ नहीं।

एक्टर ने ऐसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा अक्सर मेरे साथ होता है। लोग सोशल मीडिया पर कुछ भी लिख जाते हैं। मैंने इसपर रिएक्ट करना छोड़ दिया है। आज के ज़माने में कोई भी किसी के बारे में कुछ भी कह सकता है, कोई फ़िल्टर नहीं है। आपको बस सोशल मीडिया पर एक अकाउंट चाहिए, और आप बिना किसी डर के जो चाहें लिख सकते हैं। बता दें कि विजय सेतुपति पर ये आरोप राम्या मोहन नाम की एक एक्स यूजर ने लगाए हैं। एक्स पोस्ट अब डिलीट कर दी गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article