Vijay Sethupathi-Sai Pallavi Movie New Update: साउथ के जाने-माने स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विजय सेतुपति और साई पल्लवी की फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इस फिल्म का ऐलान होने के बाद से फैंस दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच डायरेक्टर मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि विजय सेतुपति और साई पल्लवी की फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
साई पल्लवी और विजय सेतुपति की फिल्म को लेकर आया अपडेट (Image Source: Chat GPT)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:विजय सेतुपति पर लगे ड्रग्स-कास्टिंग काउच के गंभीर आरोप, इंडस्ट्री में मची सनसनी
कब से शुरू होगी शूटिंग
विजय सेतुपति और साई पल्लवी की फिल्म एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म को लेकर सामने आया नया अपडेट है। Movies Singapore की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और मेकर्स अब शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि पहले शेड्यूल की शूटिंग 23 जुलाई से शुरू होगी। टीम पहले शेड्यूल की शूटिंग कोलकाता में होगी, जहां शूटिंग 10 दिनों तक चलेगी। इसके बाद टीम पुडुचेरी शिफ्ट होने वाली है। फिल्म का कुछ हिस्सा विदेश में सेट है, लेकिन मणि रत्नम उसे वर्चुअल सेट पर रीक्रिएट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरी फिल्म की शूटिंग करीब 40 दिनों में पूरी हो जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने इन डिटेल्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:विजय सेतुपति ने अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, रुक्मिणी वसंत के साथ करेंगे ऑनस्क्रीन रोमांस
अभी तक सामने नहीं आया टाइटल
विजय सेतुपति और साई पल्लवी की फिल्म के टाइटल और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स फिलहाल इन बातों को पूरी तरह गोपनीय रखना चाहते हैं। फिल्म विजय सेतुपति और साई पल्लवी की फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
